सहायक जेल अधीक्षक पर महिला जेल प्रहरी ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, जांच शुरु

सहायक जेल अधीक्षक पर महिला जेल प्रहरी ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, जांच शुरु

जबलपुर।

2015 में केंद्रीय नेता जी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे प्रशांत चौहान के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज हुई है।शिकायत महिला जेल प्रहरी ने दर्ज कराई।सिविल लाइंस थाने में  शिकायत दर्ज कर महिला जेल प्रहरी ने पुलिस को बतया की वह तलाकशुदा है। 2015 में सहायक जेल अधीक्षक प्रशांत चौहान जब जबलपुर सेंट्रल जेल में पदस्थ थे, उसी दौरान उनसे मुलाकात हुई । इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। 6 अगस्त 2016 को प्रशांत चौहान ने उसे जेल क्वार्टर में बुलाया और शादी करने की बात कह कर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। उसने सहायक जेल अधीक्षक को बताया कि वह तलाकशुदा है। इस पर भी उन्होंने शादी करने की बात कही। तब से लगातार वह शादी का झांसा देकर उसके साथ लगतार बलात्कार करते रहें है।फिलहाल महिला जेल प्रहरी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews