AUDIO VIRAL: शिवराज के वायरल ऑडियो के बाद कांग्रेस का हमला, कहा-“ज़ुबां पे दिल की बात आ गई”

MP News

जबलपुर/संदीप कुमार

मध्यप्रदेश में भाजपा (bjp) के दोबारा सत्ता में लौटने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) के वायरल ऑडियो (viral audio) से खलबली मच गई है। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जो कथित ऑडियो वायरल हुआ है उसमें वे साफ तौर पर कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर आलाकमान के वरिष्ठ नेताओं के इशारे पर ही मध्यप्रदेश में तख्तापलट किया गया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस ऑडियो आने के बाद कांग्रेस (congress) के तेवर आक्रामक हो चले हैं। प्रदेश के पूर्व सामाजिक न्याय और निशक्तजन कल्याण मंत्री लखन घनघोरिया (lakhan ghanghoriya) ने कहा है कि यह बात हर कोई जानता है कि भाजपा आलाकमान के इशारे के बाद ही विधायकों की खरीद-फरोख्त कर भाजपा सत्ता में लौटी है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नसीहत दी है कि लंबे समय बाद ही सही मुख्यमंत्री ने कबूल किया है कि सूबे में सत्ता हथियाने के लिये खरीद फरोख्त की राजनीति की गई है और वे भी खुद को सत्ता के खेल में हुए पाप का भागीदार मानें। पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने जनमत का अपमान किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews