Jabalpur News: जिला अस्पताल की स्थिति बदहाल, ICU वार्ड के AC खराब, मरीजों के परिजन हाथ से पंखे झलने को मजबूर

अस्पताल के ICU वार्ड में सिर्फ गंभीर रुप से बीमार मरीजों को रखा जाता है और उनकी इंटेंसिव केयर वार्ड में एससी लगाना भी ज़रुरी होता है, लेकिन हालात ये हैं कि जिला अस्पताल के ICU वार्ड के AC खराब हैं।
jabalpur hospital

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला अस्पताल की स्थिति बदहाल नजर आ रही है। भीषण गर्मी के इस मौसम में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए सुविधाएं नहीं है। अस्पताल के ICU में लगे AC खराब हैं। मरीज अपने घरों से पंखे लाकर लगाने को मजबूर हैं। ये नजारा जबलपुर के सेठ गोविंद दास जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड का है।

अपने घर से पंखे लाकर लगाने को मजबूर मरीज

ज़ाहिर है, अस्पताल के ICU वार्ड में सिर्फ गंभीर रुप से बीमार मरीजों को रखा जाता है और उनकी इंटेंसिव केयर वार्ड में एससी लगाना भी ज़रुरी होता है, लेकिन हालात ये हैं कि जिला अस्पताल के ICU वार्ड के AC खराब हैं और इस तरह कुछ मरीजों ने अपने घरों से पंखे लाकर यहां लगाए हैं। साथ ही कुछ परिजन तो अपने मरीजों के लिए हाथों से पंखे झलने को मजबूर हो रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने जबलपुर जैसे महानगर के जिला अस्पताल के इन हालातों पर नाराज़गी और परेशानी जताई है।

ICU वार्ड के 4 AC खराब

इधर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने स्वीकार किया है कि ICU वार्ड के AC खराब हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष मिश्रा का कहना है कि वर्तमान में आचार संहिता लागू होने के चलते नए AC की खरीदी नहीं की जा सकती। हालांकि, सिविल सर्जन ने खराब हुए AC सुधरवाने और तब तक दूसरे वार्डों के AC, ICU वार्ड में लगवाने की बात कही है। बता दें कि जबलपुर जिला अस्पताल के ICU वार्ड में पांच AC लगे हुए हैं, जिनमें चार खराब है। ऐसे में महज एक AC के सहारे इस वार्ड में भर्ती 20 से अधिक मरीजों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”946528278″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews