यात्रा पर निकलने से पहले चेक कर ले अपनी ट्रेन की स्थिति, हुआ रूट में बदलाव

Summer Season Special train

Summer Season Special

Jabalpur Train Divert : जबलपुर सेन्ट्रल रेलवे के भुसावल मंडल में जलगांव-भुसावल रेल खंड पर तीसरी-चौथी रेल लाइन के कार्य जलगांव स्टेशन पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। प्री नॉन / नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि में इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त एवं रूट डायवर्ट कर चलाने का निर्णय लिया है। जिसके अंतर्गत पमरे के जबलपुर मंडल से चलने वाली जबलपुर-पुणे-जबलपुर, रीवा-राजकोट-रीवा सहित कई रेलगाडिय़ां भी प्रभावित रहेंगी।

ये ट्रेनें रहेगी रद्द

– 4 दिसंबर को ट्रेन नंबर 02132 जबलपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से निरस्त रहेंगी
– 5 दिसंबर को ट्रेन नंबर 02131 पुणे-जबलपुर स्पेशल ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन पुणे से निरस्त रहेंगी
– 4 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22937 रीवा-राजकोट ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन रीवा से निरस्त रहेंगी
– 5 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22938 राजकोट-रीवा ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन राजकोट से निरस्त रहेंगी
– 4 एवं 5 दिसंबर को ट्रेन नंबर 11127 भुसावल-कटनी ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन भुसावल से निरस्त रहेंगी

– 5 एवं 6 दिसंबर को ट्रेन नंबर 11128 कटनी-भुसावल ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन कटनी से निरस्त रहेंगी

यह गाडिय़ां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

4 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 20934 दानापुर-उधना एक्सप्रेस और दिनांक 5 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22948 भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-बीना-संत हिरदाराम नगर-रतलाम-वड़ोदरा स्टेशन होकर गंतव्य को जाएगी।

5 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22940 बिलासपुर-हापा एक्सप्रेस, गाडी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12625 चैन्नई-अहमदाबाद एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 20819 पुरी-ओखा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22827 पुरी-सूरत एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12950 संतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया बडनेरा-भुसावल कार्ड लाइन-खंडवा-इटारसी-भोपाल-रतलाम-छायापुरी स्टेशन होकर गंतव्य को जाएगी।

4 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12618 निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया बीना-संत हिरदाराम नगर-रतलाम-वड़ोदरा-बसई रोड-पनवेल स्टेशन होकर गंतव्य को जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews