घर से यात्रा पर निकलने से पहले देख ले अपनी ट्रेन का टाइम-टेबल, नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते गाड़ियां प्रभावित

Summer Season Special train

Summer Season Special

Jabalpur Non interlocking work in Khandwa station yard of Bhusaval division : जबलपुर पश्चिम मध्य रेल, भुसावल मंडल के खण्डवा स्टेशन यार्ड में नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते ट्रेने प्रभावित हुई है, कार्य के चलते रेल्वे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है वही कुछ ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया है। रेल्वे ने जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया और जिन्हे निरस्त किया है उनकी सूची जारी की है।

निरस्त की जाने वाली गाडिय़ाँ

1) गाड़ी संख्या 11115 भुसावल-इटारसी एक्सप्रेस दिनांक 07.01.2023 एवं 08.01.2023 को तथा 11116 इटारसी-भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 08.01.2023 एवं 09.01.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।

2) गाड़ी संख्या 11127 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस दिनांक 07.01.2023 एवं 08.01.2023 को तथा 11128 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 08.01.2023 एवं 09.01.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।

3) गाड़ी संख्या 05685 खण्डवा-बीड़ शटल, 05686 बीड़-खण्डवा शटल, 05689 खण्डवा-बीड़ शटल, 05690 बीड़-खण्डवा शटल, 05691 खण्डवा-बीड़ शटल, 05692 बीड़-खण्डवा शटल दिनांक 08.01.2023 एवं 09.01.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।

परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली गाडिय़ां

दिनांक 09.01.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी होकर तथा दिनांक 08.01.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-भोपाल-संत हिरदाराम नगर-नागदा-रतलाम होकर गन्तव्य को जाएगी. इसी प्रकार दिनांक 08.01.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12752 जम्मूतवी-नांदेड़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जुझारपुर-नारखेड़-बडनेरा-अकोला जंक्शन होकर गन्तव्य को जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews