भोपाल गैंगरेप के आरोपियों को किया रेल यूनियन से बाहर, वेस्ट सेंट्रल रेल्वे मजदूर संघ ने लिया फैसला

Gangrape bhopal railway station

जबलपुर,संदीप कुमार। राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर 22 वर्षीय युवती के साथ नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनो रेल्वे के कर्मचारियों को अब यूनियन से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वेस्ट सेंट्रल रेल्वे मजदूर संघ के सदस्य रहे आरोपित राजेश तिवारी और आलोक मालवीय को संध की सदस्य्ता से बर्खास्त कर दिया है।

संघ के सचिव ने बताया घिनोना कृत्य

वेस्ट सेंट्रल रेल्वे मजदूर संघ के सचिव डी.पी अग्रवाल ने कहा कि संघ की आड़ में दोनो कर्मचारियों ने जो किया है वो बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आफिस बेरर राजेश तिवारी को पहले ही मांर्च माह को यूनियन से बाहर कर दिया था, जबकि इस कृत्य में शामिल आलोक मालवीय को युवती के साथ गैंग रेप करने के आरोप में यूनियन से बर्खास्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले दोनो ही रेल्वे के कर्मचारियों ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले उसे नशीला पदार्थ खिलाया और फिर उसके साथ रेल्वे के ही गेस्ट हाउस में बारी-बारी से बलात्कार किया। जिसके बाद युवती ने इसकी शिकायत भोपाल जीआरपी थाना पुलिस से की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews