जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रामराज की हत्या करने वाले भाजपा नेता आशीष को किया गिरफ्तार

madhyapradesh police

Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment

Jabalpur News : मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पाटन पुलिस ने रामराज की हत्या करने वाले भाजपा नेता आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से राइफल भी बरामद कर ली है। हत्याकांड के दो आरोपी पप्पू बर्मन और कृष्णा चौधरी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर दीनदयाल चौक के पास स्थित घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मामला 26 जनवरी का है, जब मृतक रामराज अपने चचेरे भाई को छोड़ने के लिए चौधरी मोहल्ले आया हुआ था। इस दौरान पप्पू बर्मन से किसी बात को लेकर उसकी बहस हो गई। तभी नशे में धुत पप्पू ने भाजपा नेता आशीष को इसकी जानकारी दी। इसके बाद, आशीष, पप्पू बर्मन और कृष्णा चौधरी रामराज के पास पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि आशीष ने फायरिंग कर दी, जिससे रामराज की मौत हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पहले ही 2 आरोपी हुए थे गिरफ्तार

करीब एक सप्ताह पहले पाटन पुलिस ने कृष्णा चौधरी और पप्पू बर्मन को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ करने के बाद बुधवार देर रात मुख्य आरोपी भाजपा नेता को पकड़कर जेल भेज दिया है।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews