
2,030 kg of cannabis seized in Rewa
Jabalpur News : मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ क्राईम ब्रांच एवं खितौला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 74 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उसके कब्जे से 56 किलो गांजा बरामद किया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
क्राईम ब्रांच एएसपी समर वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना खितौला अंतर्गत पान उमरिया की ओर से स्लेटी रंग की बुलेरो क्रमांक एमपी 20 बीए 1297 में बडी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लाया जा रहा है। कुछ ही देर में ग्राम सरदा से होेते हुए बुलेरो वाहन गुजरेगा। सूचना एसपी को भी दी गई। जिसके बाद क्राईम ब्रांच एवं थाना खितौला की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान ग्राम सरदा तिराहा पर पहुंची तो बुलेरो खड़ी हुई मिली। पुलिस को देखकर बुलेरो में सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिसकी घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया जब उससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गजराज सिंह उम्र 74 वर्ष निवासी ग्राम लालपुरा थाना जबेरा जिला दमोह बताया। तलाशी लेने पर गजराज सिंह के पास एक मोबाइल, 4 हजार 200 रूपए नगद मिले।
उसके बाद जब पुलिस ने बुलेरो क्रमांक एमपी 20 बीए 1297 की तलाशी लेने पर वाहन की छत के नट आधे खुले मिले, नटों को खोलकर छत की चादर को उठाया गया तो छत के टेपिंग किए हुए छोटे बड़े 35 पैकेट रखे मिले जिन्हें खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। पैकेटों में कुल 56 किलो 236 ग्राम कीमती लगभग सवा ग्यारह लाख रूपये का होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध थाना खितौला में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि गांजा कहाँ से लाया और किसे देने जा रहा है?
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
