जबलपुर लोकायुक्त और EOW की बड़ी कार्रवाई, पटवारी-उपयंत्री 60 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

जबलपुर

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की जबलपुर लोकायुक्त (Jabalpur Lokayukta)और जबलपुर ईओडब्ल्यू (Jabalpur EOW) ने भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की है। एक तरफ जबलपुर में लोकायुक्त ने कृषि उपज मंडी के सब इंजीनियर को 35 हजार की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। वही दूसरी तरफ मंडला में जबलपुर ईओडब्ल्यू ने 25 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी को ट्रैप किया है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज ने दी बड़ी सौगात- हितग्राहियों के खातों में करोड़ों की राशि ट्रांसफर

मिली जानकारी के अनुसार, कृषि उपज मंडी में जबलपुर लोकायुक्त ने छापा मारा और कृषि विपणन बोर्ड संभाग (Agriculture Marketing Board Division) में पदस्थ उपयंत्री रमाशंकर अग्निहोत्री को 35 हजार रु की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सब इंजीनियर ने यह रिश्वत दुकान मूल्यांकन और मद परिवर्तन के लिए मांगी थी। इसकी शिकायत आवेदक संदीप सुहाने ने लोकायुक्त से की थी, जिसके बाद आज दोपहर टीम ने प्लान बनाकर इंजीनियर को धर दबोचा।उप पुलिस अधीक्षक जेपी वर्मा, निरीक्षक आस्कर किंडो, सुरेंद्र भदोरिया, आरक्षक अमित गावडे, आरक्षक विजय सिंह बिष्ट, आरक्षक चालक राकेश विश्वकर्मा की टीम ने शुक्रवार को दबिश दी। अग्निहोत्री के रिश्वत लेते ही लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े… 15 लाख कर्मचारियों को दिवाली बोनस का तोहफा, आदेश जारी, जानें कब तक आएगी राशि

वही मंडला में जबलपुर EOW ने एक पटवारी को 35 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों धर दबोचा है। मंडला जिले के घुघरी के आवेदक रविंद्र कुमार ने जबलपुर EOW से शिकायत की थी कि पटवारी अमित पन्ना ने प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को रोककर उसे निर्माण दोबारा शुरू करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत मांगी है।  इस आधार पर टीम ने जांच शुरु की और शिकायत सही पाए जाने पर आज शुक्रवार दोपहर घुघरी में पदस्थ पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ धर दबोचा।इस कार्रवाई को उप पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह निरीक्षक प्रेरणा पांडेय ,निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी , निरीक्षक लक्ष्मी यादव उप निरीक्षक विशाखा तिवारी व अन्य स्टाफ EOW जबलपुर इकाई ने अंजाम दिया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews