
जबलपुर, संदीप कुमार। पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यो में उपजे विवाद पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल (Prahlad Patel) का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि देश के बाहर की ताकतों की नीयत खराब हो गई है। जिसके कारण इस तरह की घटना हो रही है और हंगामे हो रहे है। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल आज जबलपुर दौरे पर हैं।
जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि देश के बाहर की ताकतों के कुछ लोग हथियार बन रहे हैं। उनके प्रति हम सबको, देश को सजग होना होगा। केंद्र सरकार पूर्ण रूप से सजग है। केंद्रीय मंत्री ने कहा की समय -समय पर सरकार के पास जो सूचना आनी चाहिए वो आती है और सरकार इस तरह के हंगामे को देखते हुए सख्त से सख्त कदम भी उठा रही है।
ये भी पढ़ें – MP की इस खेल अकादमी में शुरू हो रही चयन प्रक्रिया, तारीखों की घोषणा
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा है कि हमारे देश मे गंगा जमुना की तहजीब है जिसे हमारी सरकार किसी भी कीमत में बिगड़ने नही देगी। उन्होंने कहा कि जो भी घटना हुई है चाहे वो पश्चिम बंगाल की हो या फिर अन्य राज्यों की की, बहुत ही दुखद है। सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”719384284″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

