मंत्री जी ने बच्चों और बुज़ुर्गों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

मंत्री जी ने बच्चों और बुज़ुर्गों के साथ मनाया  अपना जन्मदिन

संदीप कुमार/जबलपुर। मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री और जबलपुर उत्तर विधानसभा से विधायक लखन घनघोरिया अपने सरल स्वभाव के लिए सुविख्यात हैं। हमेशा मुस्कुराते रहना और जरूरतमंदों के लिए खड़े रहना यह उनकी फितरत में है। रविवार को  मंत्री लखन घनघोरिया का जन्मदिन है ऐसे में उन्होंने भीड़-भाड़ और हंगामेदार पार्टी से दूरी बनाई रखी। सुबह से ही वे सामाजिक के कामों में जुटे रहे साथ ही पूरे समय जनता के बीच ही नजर आए।

सुबह मां नर्मदा के दर्शन करने के बाद लखन घनघोरिया ने अपने विधानसभा में एक विशाल नेत्र शिविर का आयोजन करवाया था जिसमें कि सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ लिया उस कार्यक्रम में वो मौजूद थे। इसके बाद सामाजिक न्याय मंत्री भंवरताल पार्क स्थित नेत्रहीन कन्या विद्यालय पहुंचे जहां उनके साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। नेत्रहीन कन्या विद्यालय से निकलने के बाद वह सीधे वृद्ध आश्रम पहुंचे और वृद्धजनों को अपने हाथों से भोजन परोस कर उन्हें खिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जश्न और भीड़भाड़ में तो मैं हमेशा ही रहता हूं पर आज जिस तरह से मेरे साथी परिवार और जनता ने मेरा जन्मदिन मनाया है बहुत अच्छा लग रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews