विवाद सुलझाने पहुंचे BJP नेता पर चाकूओं से हमला, गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

विवाद सुलझाने पहुंचे BJP नेता पर चाकूओं से हमला, गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

जबलपुर।संदीप कुमार।
भाजपा पार्षद को सड़क पर हो रहा विवाद सुलझाना महंगा पड़ गया, सड़क पर हो रहे विवाद और मारपीट को देखते हुए भाजपा पार्षद कल्लू बाबा ने हमलवारों को रोका तो आरोपियो ने उन पर ही चाकूओं से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।वारदात को अंजाम देने के के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है वही आनन फानन में घायल पार्षद और एक अन्य युवक को जिला अस्पताल ईलाज के लिए लेकर आया गया है।

सेठ गोविंददास वार्ड से पार्षद है कल्लू बाबा….
सेठ गोविंद दास वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद कल्लू बाबा अपने घर के बाहर घूम रहे थे तभी उन्होंने देखा कि क्षेत्र के एक युवक आकाश प्रजापति पर 4 से 5 लोग चाकुओं से हमला कर रहे हैं। पार्षद ने हमलावरों को जब रोका तो आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों का पीछा भी किया पर तब तक वह भाग चुके थे।आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने भाजपा पार्षद कल्लू बाबा और आकाश को जिला अस्पताल लेकर आए जहां से युवक की हालत नाजुक होते देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जबकि पार्षद को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घायल को नही नसीब हुआ पुलिस वाहन-साथी बाइक से ही ले गए अस्पताल….
घटना के बाद शिकायत लिखवाने पार्षद कल्लू बाबा के समर्थक और आकाश प्रजापति घमापुर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने शिकायतकर्ताओं की शिकायत तो लिख ली पर उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए वाहन तक नसीब नहीं हुए। लिहाजा आकाश प्रजापति के साथी ही उसे अपनी बाइक में लेकर अस्पताल गए। वहीं भाजपा पार्षद को उनके रिश्तेदार अपने ही वहां से अस्पताल ले गए। इस पूरे घटनाक्रम में घायलों को पुलिस का वाहन तक नसीब नहीं हो पाया।

मामूली विवाद पर हुआ था हमला…
स्थानीय लोगों के मुताबिक आकाश प्रजापति का मामूली बात को लेकर हमलावरों से विवाद हो गया था जिसके बाद चार से पांच हमलावर इकट्ठे हुए और उन्होंने आकाश प्रजापति पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया हमला होते देख भारतीय जनता पार्टी के पार्षद कल्लू बाबा भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपियों को मना किया जिससे नाराज होकर हमलावरों ने उन पर भी चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews