कश्मीर में धारा 370 हटाने पर बीजेपी नेताओं ने मनाया जश्न

bjp-leader-celebrating-removal-of-370-

जबलपुर।  राज्य सभा में कश्मीर में धारा 370 खत्म होते ही देश के साथ साथ जबलपुर में भी आमजन के साथ बीजेपी नेताओं ने जश्न बनाया। राज्यसभा में बिल के पास होते ही लोगो ने इसे देश और मोदी सरकार की सब से बड़ी जीत बताई है।जबलपुर में जश्न मना रहे भाजपा नेताओ का कहना है आज़ादी के 70 साल बाद आज एक बार फिर देश आजादी मना रहा है।पिछले 70 सालों में एक देश होने के बाद भी दो विधानसभा चल रही है।भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने जो वादा किया था उस वादे को उन्होंने पूरी तरह से निभाया है।धारा 370 को खत्म कर आज मोदी ने अखंड भारत का निर्माण किया है अब देश का कोई भी नागरिक कश्मीर का नागरिक न होकर भारत का नागरिक होगा।आज का दिन देश के लिए बड़ा महत्पूर्ण दिन इतिहास में लिखा जाएगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews