अरुण यादव पर बीजेपी विधायक का पलटवार, बोले- ‘हकीकत जानें फिर ट्वीट करें’

अजय विश्नोई

जबलपुर, संदीप कुमार| किसानो की आत्महत्या का मामला सूबे की राजनीती मे एक बार फिर सरगर्म हो रहा है, मध्य प्रदेश के हरदा जिले मे 1 सप्ताह के अंदर दो किसानो द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने के मामले पर सियासत शुरू हो गयी है,और जब दहलीज़ पर उपचुनाव की दस्तक हो रही है तो पक्ष विपक्ष के बीच तीखी बयानबाज़ी का दौर शुरू हो गया है। हरदा में कुछ दिन पहले ही जिले के अतरसमा गांव में कर्ज के चलते किसान लक्ष्मीनारायण नाम के किसान ने खुदखुशी कर ली थी। इस मामले की सियासी आग अभी बुझी नही थी कि ग्राम चैकड़ी के किसान सूरज विश्नोई द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किये जाने का मामला सामने आ गया है। पूरे मामले पर मध्यप्रदेश कॉंग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के ट्वीट पर बीजेपी ने करारा हमला बोला है। पूर्व मंत्री एवं बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने अरुण यादव के ट्वीट पर निशाना साधते हुये उन्हे अपरिपक्व करार दिया है।

अजय विश्नोई का कहना है कि अरुण यादव में बचपना ज्यादा है,,इसलिए वह मुख्यमंत्री के लिए ऐसे ही बोलते रहते है। उन्होंने अरुण यादव को नसीहत दी है कि किसानों की आत्महत्या पर अरुण यादव जी को ट्वीट करने से पहले हकीकत जानना चाहिए,वही मामले पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया ने भी चुटकी ली है। उन्का कहना है कि कुछ समय पहले ऐसे ही कमलनाथ ने किसान आत्महत्या पर जल्दबाजी में ट्वीट कर दिया था, बाद में फिर माफी मांग रहे थे,ऐसे ही अरुण यादव का ट्वीट भी जल्दबाजी भरा नजर आता है। ऐसे में उनकी बातों में कोई दम नजर नही आती है। पहले मौत का कारण सामने आना चाहिए तब कुछ बोलना चाहिए।

https://twitter.com/MPArunYadav/status/1309040289168883714

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews