भाजपा ने कोरोना का ‘डरो न’ कहकर उड़ाया था मजाक, भगवान श्रीराम इन्हे माफ नही करेंगे : तरुण भनोत

भाजपा ने कोरोना का ‘डरो न’ कहकर उड़ाया था मजाक, भगवान श्रीराम इन्हे माफ नही करेंगे : तरुण भनोत

जबलपुर| संदीप कुमार| मध्यप्रदेश सरकार ने आज से 15 जुलाई तक “कोरोना किल” अभियान शुरू किया है जिस पर की पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने तंज कसा है।”कोरोना किल” अभियान पर ताज्जुब करते हुए पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने कहा कि अब भाजपा सरकार को याद आई है कोई कोरोना भी है क्योकि अभी तक तो भाजपा कोरोना को डरो ना कहकर मजाक उड़ा रही थी।

उन्होंने ये भी कहा कि जब पूरा देश कोरोना से लड़ रहा था उस समय भाजपा सरकार बदलने में जुटी हुई थी।शिवराजसिंह और भाजपाइयों ने जनता को ताक पर रखते हुए अपनी सरकार बनाने में जुटी रही।भाजपा कोरोना से लड़ना छोड़कर अपनी सरकार को बनाने में जुटी रही और यहाँ लगातार कोरोना संक्रमण फैलता रहा।तरुण भनोत ने यह भी कहा कि मुझे जनता और भगवान पर पूरा भरोसा है।सरकार गिराने के लिए जो कृत इन्होंने किया है उसके लिए भगवान श्री राम भी इन्हें कभी माफ नही करेंगे।वही शहर में इस बार भी जल प्लावन की स्थिती न बने इसके लिए पूर्व वित्त मंत्री के साथ पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कमिश्नर नगर निगम से मुलाकात की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews