बीजेपी सांसद ने राम मंदिर निर्माण के लिए दी 2 लाख राशि, बेटियों ने भी किया सहयोग

बीजेपी सांसद ने राम मंदिर निर्माण के लिए दी 2 लाख राशि, बेटियों ने भी किया सहयोग

जबलपुर, संदीप कुमार। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में धन संग्रहण के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत इस अभियान से जुड़कर लोग राशि दान कर राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में लोकसभा के मुख्य सचेतक और जबलपुर के बीजेपी सांसद राकेश सिंह ने 2 लाख रुपए की राशि चेक के जरिए मंदिर निर्माण के लिए दी हैं।

सांसद राकेश सिंह की बेटी ने भी दिया सहयोग
सांसद राकेश सिंह के अलावा उनकी बेटियों और भतीजी ने अपनी सेविंग से मंदिर निर्माण के लिए 50 हजार रुपए की सहयोग निधि दी है। राकेश सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक के महाकौशल प्रांत के संघ चालक प्रशांत सिंह को यह राशि सौंपी है। इस मौके पर राकेश सिंह ने खुद को भाग्यशाली बताते हुए कहा कि अयोध्या में होने वाले भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए जो निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है,उसमें उन्हें और उनके परिवार को भी जुड़ने का मौका मिला है।

हिन्दू संग़ठन दे रहे है दान
वीएचपी, आरएसएस और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग देशभर में करीब 5 लाख से ज्यादा गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है,और इस दौरान करीब 13 करोड़ परिवारों से धन संग्रह किया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews