जेपी नड्डा ने PM Modi की जमकर तारीफ की, बोले- सबको न्याय मिलेगा तुष्टिकरण किसी का नहीं होगा

JP Nadda

JP Nadda praised PM Modi : लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जबलपुर पहुंचे, उन्होंने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में हिस्सा लिया और पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कांग्रेस के समय की राजनीति और आज के दौर की राजनीति का अंतर भी बताया और भरोसा दिया कि इस देश में सबको न्याय मिलेगा , तुष्टिकरण किसी का नहीं होगा।

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी की तारीफ की   

कार्यक्रम की संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि कुछ सालों पहले जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों में ऐसी मानसिकता थी कि जहां यह समझा दिया गया था कि अब कुछ बदलने वाला नहीं है। हम अब उस मानसिकता से निकल कर आए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने यह बता दिया है कि बदलाव हो सकता है, बदला है और बदलेगा यह पॉलिटिकल चेंज है।

कांग्रेस पर साधा निशाना 

जेपी नड्डा ने कहा कि आज विकासवाद की राजनीति हो रही है यह राजनीति रिपोर्ट कार्ड की है,  ये राजनीति अकाउंटेबिलिटी की है, ये राजनीति परफॉर्मेंस की है लेकिन उनकी राजनीति विभाजन की थी और हमारी सबको साथ लेकर चलने की है, इसलिए अब सबको न्याय मिलेगा तुष्टिकरण किसी का भी नहीं होगा।

नड्डा ने कहा कि आज दुनिया के सभी प्रभावित संगठनों में भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी का प्रतिनिधित्व जरूर होता है, भारतीय आवाज मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया की आवाज बनी है। जी-20 भारत में हुआ 200 बैठकों के माध्यम से भारत के 200 शहरों को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। भाजपा अध्यक्ष  नड्डा ने इंडी गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में जितनी भी पार्टियां हैं वह सभी परिवारवाद से जुड़ी हुई है चाहे कांग्रेस हो या फिर अन्य पार्टी सभी में परिवारवाद चल रहा है। जेपी नड्डा ने सोनिया, राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि ये लोग या तो जेल में है या फिर बेल में।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews