सागर में दलित युवक की मौत के बाद सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

सागर में दलित युवक की मौत के बाद सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

जबलपुर। संदीप कुमार शर्मा। 

सागर के दलित युवक धन प्रसाद की मौत को लेकर अब मध्यप्रदेश में राजनीति गरमा गई है। प्रदेश सरकार के मंत्री जहाँ इस पूरे घटनाक्रम में जांच की बात कह रहे है तो वही भारतीय जनता पार्टी ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़को में उतरने की तैयारी कर ली है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने जबलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि धन प्रशाद की मौत पर भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी और आगामी 28 जनवरी को सागर में भाजपा एक विशाल प्रदर्शन प्रदेश सरकार के खिलाफ करेगी। इस प्रदर्शन में राकेश सिंह स्वयं उपस्थित रहेंगे इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित कई दिग्गज नेता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।सागर निवासी धन प्रशाद की मौत पर राकेश सिंह ने कहा कि एक विशेष समुदाय के लोगो ने उसे जिंदा जलाया पर राज्य सरकार  वोट बैंक की राजनीति के लिए दोषियों पर कोई कार्यवाही नही की।इतना ही नही एक सरकारी अस्पताल में उसे छोड़ दिया गया।बाद में जब भाजपा ने इस मामले को संज्ञान में लिया तब उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गई।इसलिए अब धन प्रशाद की मौत को लेकर आगामी 28 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी सागर में एक विशाल प्रदर्शन कर उसके लिए न्याय की मांग करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews