
BHOPAL POLICE ARREST
Jabalpur News : मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए एक सटोरिए गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन मोबाइल और 5 हजार रुपए नकद जब्त किए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज राज को विश्वनीय मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति साई मंदिर के पास अपने रेस्ट्रोरेंट से ऑनलाइन सट्टा खिलवाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है, मौके पर पुलिस ने दबिश दी गई जहाँ उक्त व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा जिसे घेराबन्दी कर पकड़कर नाम पता पूछा गया जिसने अपना नाम रोहित शिवहरे निवासी सदर का होना बताया, वहीं तलाशी लेने पर मोबाइल में set sport.com. sky exchnge आईडी खुली मिली जिसमें क्रिकेट का सट्टा खिलवाया जा रहा था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर नगदी 5 हजार रु जब्त किए वही लगवाड़ी की रकम की लाखों रु की पेमेंट अन्य मोबाइल से लेन देन की बात आरोपी द्वारा बताई गई। पुलिस ने आरोपी से अन्य दो मोबाइल जब्त कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को जांच में पता चला कि यह ऑनलाइन सट्टा, सट्टा किंग सतीश सनपाल और आजम खान की आईडी से चलाया जा रहा था। शुरुआती दौर में पुलिस ने जांच में पाया कि ऑनलाइन सट्टे में कुल 28 खिलाड़ी जुड़े हुए थे। सट्टा किंग सतीश सनपाल इस समय दुबई में बैठकर कई प्रदेशों में अपनी गैंग चला रहा है, बताया जाता है कि सतीश सतपाल का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने का जाल कई जिलों में फैला हुआ है। पिछले दिनों जबलपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतीश सनपाल से जुड़े कई गुर्गो को गिरफ्तार किया था। लेकिन अभी भी ऐसे कई सारे लोग हैं जो सतीश सतपाल के कांटेक्ट में है और उसके लिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने का काम करते हैं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
