मामूली बारिश और बह गया पुल, इस जिला प्रशासन की खुली पोल

मामूली बारिश और बह गया पुल, इस जिला प्रशासन की खुली पोल

जबलपुर, संदीप कुमार

जिले के सेमरा गांव की सड़क पर बना पुल दूसरी बारिश में ही बह गया है, जिससे ग्रामीणों का शहर जाने में परेशानी हो रही है। जबलपुर में इस साल दूसरी बार बारिश हुई है और ये बारिश भी इतनी अधिक तेज नहीं थी कि जिसमें पुल या पुलिया बह जाए, लेकिन यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता हीन होगा तो यह समस्या जरूर आएगी।

जबलपुर के चर्गवा से जंगल की ओर आदिवासी बाहुल्य दूरदराज गांवों में ठेकेदार करोड़ों रुपए के काम में भी लापरवाही बरतते हैं. इसका ताजा उदाहरण चर्गवा से सेमरा गांव के लिए बनी सड़क का पुल है, जो एक बरसाती नाले पर बना हुआ था। इसको बनाने में इंजीनियर ने गलत ड्राइंग दी और ठेकेदार ने कमजोर मटेरियल से इसे बना दिया,नतीजा यह हुआ कि हल्की बारिश में ही पुल और सड़क सहित बह गया।

गांव के लोगों का कहना है इस बात कि शिकायत उन्होंने विधायक से की है, ताकि वे अधिकारियों से कहकर इसकी दोबारा मरम्मत करवा सकें।लोगों का कहना है कि पुल 1 महीने से टूटा पड़ा हुआ है और सबसे ज्यादा समस्या मरीजों को हो रही है. इस सड़क के अलावा गांव वालों के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं है. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में कुछ राशि सड़क के रखरखाव के लिए जमा की जाती है, यदि अधिकारी चाहें तो इस पैसे से सड़क का रखरखाव किया जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews