जबलपुर में मानवता की मिसाल बने कैंट थाना प्रभारी और आरक्षक, प्लाज्मा डोनेट कर बचाई जान

cg POLICE

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में कोरोना काल के समय सतना (satna) जिले से आयी एक महिला और छिंदवाड़ा जिले से आए एक पुरूष के लिए जबलपुर के थाना प्रभारी (station in-charge) और आरक्षक (constable) भगवान बनकर सामने आए और कोरोना पॉजिटीव दोनो मरीजो (patients) को प्लाज्म) (plasma0 डोनेट किया। पुलिसकर्मियों के इस कारनामे की पुलिस अधिकारी से लेकर आमजन भी सराहना कर रही है। कोरेाना संक्रमित महिला-पुरुष दोनो की हालत गम्भीर (serious) थी। यह देखते हुये डॉक्टरों ने प्लाज्मा थेरेपी की सलाह दी थी।  दोनों संक्रमित महिला एवं पुरूष को बी-पाॅजिटिव प्लाज्मा की आवश्यकता थी जिसके बाद दोनों के परिजन प्लाज्मा की तलाश में परेशान हो रहे थे।

यह भी पढें… कोरोना के बीच सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रेंड- पूछता है ग्वालियर, कहाँ हो बॉस और महाराज

एक महिला पुरुष कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे है और गंभीर हालत में है। यह जानकारी जब पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा को लगी तो वह प्लाज्मा तलाश करने में जुट गए तभी उन्हें ध्यान आया कि कैंट थाना प्रभारी विजय तिवारी और आरक्षक रामकृष्ण शर्मा हाल ही कोरोना से जंग जीत कर आए है,जिसके बाद एसपी के निवेदन पर दोनों पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा डोनेट किया।

यह भी पढें… जिले में 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू, अलीराजपुर कलेक्टर ने जारी किए आदेश

कैंट थाना प्रभारी विजय तिवारी और आरक्षक रामकृष्ण शर्मा ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे जो की फिलहाल स्वस्थ हैं, थाना प्रभारी कैंट विजय तिवारी और कैंट थाने में ही पदस्थ आरक्षक रामकृष्ण शर्मा के इस सराहनीय कार्य की जबलपुर पुलिस में सराहना की जा रही है,आज इन दोनों ने मानवता की मिसाल कायम की है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews