एसडीएम के मुंह पर कालिख पोतने का मामला, जबलपुर में भी हड़ताल पर अधिकारी

एसडीएम के मुंह पर कालिख पोतने का मामला, जबलपुर में भी हड़ताल पर अधिकारी

जबलपुर, संदीप कुमार| छिंदवाड़ा में चौरई में एसडीएम सी.पी पटेल के मुंह पर कालिख पोतने का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है, कांग्रेस नेता द्वारा एसडीएम के साथ हुई घटना के नाराज़ जबलपुर में राज्य प्रशासनिक सेवा के तमाम अधिकारी लामबंद हो गए है, और एसडीएम पटेल को अपना समर्थन देते हुए घटना के विरोध में आज से राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी 2 दिनों की काम बंद कर हड़ताल पर चले गए है।

काम बंद कर हड़ताल पर आमादा प्रशासनिक अधिकारियों ने जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को घटना के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस नेता पर सख्त कार्यवाई की मांग की और अपने लिए सुरक्षा मांगी, राजस्व अधिकारियों की इस हड़ताल में तहसीलदार,एसडीएम और अपर कलेक्टर शामिल है।

हड़ताल का रुख अख्तियार करने वाले राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह की घटना बीते दिनों उनके साथी अधिकारी के साथ हुई है,इससे वह बेहद दुःखी है,क्योंकि अधिकारी जनता और जनप्रतिनिधि दोनो की समस्याओं को सुनने के लिए होता है,लेकिन बावजूद जिस तरह की कालिख पोतने की घटना हुई है वह निंदनीय है,इसलिए सभी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने घटना के विरोध में काम बंद हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है,इस दौरान सभी अधिकारी राजस्व से जुड़े कामों को नही करेगें,लेकिन प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है,इसलिए कोविड 19 से जुड़े कार्यो को करने का काम करेगें,ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews