Jabalpur News : स्कूल के बाथरूम में लगे CCTV कैमरे, मामला दर्ज

छात्र संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि स्कूल संचालकों और स्कूल प्रशासन के इस प्रकार के कृत्य से कोई अनहोनी हो सकती है। एमपी स्टूडेंट छात्र यूनियन के पदाधिकारी, और छात्र-छात्राएं मदन महल थाने पहुंचे।
cctv camera

Jabalpur News : मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के तेवर स्थित ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल के बॉयज वाशरूम में सीसीटीवी लगाने का मामला सामने आया है। छात्र संघ का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने यह कैमरे लगवाए है, जिसका छात्र संघ ने जमकर विरोध किया है।

मंगलवार को छात्र संघ ने मदन महल थाने में लिखित शिकायत में बताया कि ब्रिटिश फोर्ट फाउण्डेशन द्वारा संचालित ब्रिटिश इटरनेशनल पब्लिक स्कूल स्कूल परिसर के टायलेट में स्कूल संचालकों द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। शाला के अनेक विद्यार्थियों और अभिभावकों ने इसका खुलकर विरोध किया था। विरोध के बावजूद ब्रिटिश फोर्ट स्कूल प्रबंधन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। छात्र संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि स्कूल संचालकों और स्कूल प्रशासन के इस प्रकार के कृत्य से कोई अनहोनी हो सकती है। एमपी स्टूडेंट छात्र यूनियन के पदाधिकारी, और छात्र-छात्राएं मदन महल थाने पहुंचे।

जाँच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे को उक्त सबंध में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह धुर्वे का कहना है कि शिकायत लेकर जांच की जाएगी साथ ही स्कूल संचालकों से भी पूछताछ की जा रही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1014840914″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews