छग सीएम का बयान, ‘भिलाई में चाकूबाजी करती थी प्रज्ञा ठाकुर’

chattisgarh-cm-statement-on-bjp-candidate-sadhvi-pragya-thakur

जबलपुर| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जबलपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर जमकर हमला बोला। वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर उन्होंने कहा कि बचपन से ही आपराधिक प्रवत्ति की रही है उनके जीजा जी छग के भिलाई जिले में 2001-02 में नोकरी करते थे। उस समय प्रज्ञा ठाकुर चाकूबाजी करती थी।वहाँ के स्थानीय लोग बताया करते थे। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर शुरू से ही आपराधिक प्रवत्ति की महिला रही है और ऐसे लोग कही से भी भारतीय जनता पार्टी के चेहरे नही होना चाहिये लेकिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह के राज में कुछ भी संभव है। इधर फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नरेंद्र मोदी के हुए इंटरव्यू पर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाए है। इंटरव्यू को लेकर उन्होंने कहा कि जो बात नरेंद्र मोदी को पत्रकारों से करना चाहिए था वो फ़िल्म अभिनेता से कर रहे है। उन्होंने पत्रकारों के हक पर डाका डाला है। नरेंद्र मोदी ने बीते पाँच साल में एक बार भी पत्रकार वार्ता नही की इससे पहले भी प्रधानमंत्री हुआ करते थे जो कि पत्रकारों से हमेशा रूबरू हुआ करते थे पर नरेंद्र मोदी सिर्फ अपनी मन की बात करते है।नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए छग के मुख्यमंत्री ने कहा आखिर क्यों वो घबराते है क्यो  पत्रकारों का जवाब देने से बचते है। 

फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ हुए नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू को फिक्स बताते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि अगर मोदी जी पत्रकारवार्ता करेंगे तो उन्हें अपने पांच सालों में किये गए कामो का हिसाब देना होगा।पत्रकार उनसे पूछेंगे की आपके रिपोर्ट कार्ड का क्या हुआ लोगो को रोजगार देने के वादे का क्या हुआ,राफेल के विषय मे बात करना होगा सारे सवाल आएंगे इसलिए वो पत्रकारों से बचते है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews