मुख्य नगर पालिका अधिकारी 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मुख्य नगर पालिका अधिकारी 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Jabalpur Lokayukt Police Action : लोकायुक्त पुलिस ने आज जहाँ ग्वालियर में रिश्वत (bribe) लेते कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार किया वहीं सिवनी जिले में बरघाट नगर परिषद् की मुख्य पालिका अधिकारी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस जबलपुर से मिली जानकारी के मुताबिक सिवनी जिले की बरघाट नगर परिषद् की रहने वाले आवेदक जय टैमरे ने एक शिकायती आवेदन एसपी कार्यालय में दिया था जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री कामिनी लिल्हारे पर 10,000 रुपये की रिश्वत मांगे जाने के आरोप थे।

भवन अनुज्ञा फ़ाइल मंजूरी के लिए मांगी रिश्वत 

आवेदक जय टैमरे ने बताया कि उसकी भवन अनुज्ञा की कुल 11 फाइलें मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कार्यालय में पेंडिंग हैं जिसमें से 5 फाइलों में भवन अनुज्ञा देने के बदले वे प्रति फ़ाइल 2000 रुपये के हिसाब से 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रही हैं।

लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 

लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने शिकायत की जाँच की और फिर पुष्टि होने के बाद ट्रेप की प्लानिंग की, आज 24 फरवरी को जब आवेदक जय टैमरे रिश्वत की राशि लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद बरघाट, सिवनी सुश्री कामिनी लिल्हारे के कार्यालय में पहुंचा और उन्हें रिश्वत की राशि दी तो वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews