मुख्य सचिव एसआर मोहन्ती अल्प प्रवास पर पहुँचे जबलपुर

मुख्य सचिव एसआर मोहन्ती अल्प प्रवास पर पहुँचे जबलपुर

जबलपुर। संदीप कुमार।

भारत के राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद 20 एवं 21 मार्च को संस्करधानी पधारेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।रानी दुर्गावती विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के साथ साथ राष्ट्रपति उच्च न्यायालय एवं नगर निगम द्वारा मानस भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उनके आगमन की तैयारी का जायजा लेने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहन्ती आज जबलपुर पहुँचे उनके साथ नगरीय प्रशासन सचिव संजय दुबे भी मौजूद थे।

करीब 3 घंटे शहर में रहने के दौरान एसआर मोहन्ती ने कुछ देर प्रशासनिक और नगरीय प्रशासन अधिकारियों की बैठक ली।इसके बाद मुख्य सचिव मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल से मिलने पहुँचे।महामहिम राष्ट्रपति के जबलपुर आगमन की तैयारी को लेकर उन्होंने करीब एक घण्टे तक चीफ जस्टिस से बात की।उसके बाद मुख्य सचिव महाधिवक्ता शंशाक शेखर से मुलाकात कर वापस डुमना एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews