डेढ़ साल की बच्ची का घर से अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

डेढ़ साल की बच्ची का घर से अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर।
जबलपुर के भैरव नगर से डेढ़ साल की बच्ची का घर से अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।बच्ची के गायब होने के बाद से जहाँ परिवार वाले सख्ते में है वही पुलिस लगातार बच्ची को तलाश भी कर रही है।जानकारी के मुताबिक बच्ची जब रात को घर पर सो रही थी तभी कुछ लोग घर मे घुसते है और बच्ची को उठा कर ले जाते है।सुबह जब परिजन बच्ची को घर पर नही पाते तो उसे तलाश किया जाता है साथ ही जिस कमरे में बच्ची सो रही होती है वहाँ की दीवार भी टूटी मिलती है।बच्ची के परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर शक जाहिर किया है।बच्ची के दादा के मुताबिक जब सुबह सोकर उठते है तो बच्ची को घर पर नही पाते है काफी तलाश के बाद भी जब 18 माह की बच्ची का पता नही चलता है तो तिलवाराघाट में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई जाती है।बताया ये भी जा रहा है कि जिस युवक पर बच्ची के दादा ने अपना शक जाहिर किया था उससे के पिता से कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था।बहरहाल बच्ची को तलाश करने का पुलिस के साथ साथ परिजन भी प्रयास कर रहे है इधर पुलिस की एक टीम भी गाठित की है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews