खुदकुशी करने घाट पर पहुंची 12वीं की छात्रा,पुलिस ने बचाया,छात्रा ने बताई ये वजह

खुदकुशी करने घाट पर पहुंची 12वीं की छात्रा,पुलिस ने बचाया,छात्रा ने बताई ये वजह

जबलपुर/संदीप कुमार

12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा मंगलवार दोपहर परीक्षा देने के बाद सीधे तिलवारा घाट पुल पर पहुंच गई। छात्रा पुल से छलांग लगाने वाली ही थी कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिसकर्मी छात्रा को लेकर सीधे तिलवारा घाट थाने पहुंचे और जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो छात्रा ने वजह बताई की आखिर वो क्यों आत्महत्या करने यहाँ पहुंची थी।

तिलवारा घाट पुल पर पहुंची अधारताल निवासी छात्रा ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है और आज उसका पेपर था। पेपर देने के बाद वह सीधे तिलवारा पुल आई और वहां से कूदकर आत्महत्या करने का इराद था। छात्र ने पुलिस को अपने आत्महत्या करने की वजह बताई। उसने बताया कि वह अपने पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से प्यार करती है और उसी से विवाह करना चाहती है पर उसके घर वाले इस विवाह के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। इसलिए उसने आत्महत्या करने की ठान ली थी। इधर तिलवारा घाट थाना प्रभारी रीना पांडे ने छात्रा के परिजनों को सूचना देकर बुलाया और छात्रा को हिदायत देते हुए उन्हें सौंप दिया। गौरतलब है कि जबलपुर का तिलवारा पुल सुसाइड प्वाइंट के नाम से भी मशहूर है यही वजह है कि आए दिन यहां पर लोग आत्महत्या के इरादे से पहुंचते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews