सीएम डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस के किस विधायक को मंच से दिया BJP में आने का खुला ऑफर?

Jabalpur News

Jabalpur News : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने 2400 करोड़ से अधिक की नौ परियोजनाओं को शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद थे। उन्होंने मंच से आज एक ऐसी बात ख दी कि वहां मौजूद कांग्रेस विधायक हाथ जोड़कर खड़े हो गए।

सीएम मरकाम से बोले –  कहां आप दूसरी पटरी पर हो, हमारे साथ आओ

दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव जब मंच से सभी नेताओं और मंत्रियों को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान सीएम ने मंच से कांग्रेस विधायक ओंकार सिंह मरकाम का नाम लेकर भाजपा में आने का निमंत्रण तक दे डाला। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओंकार सिंह यादव को देखते हुए कहा कि, कहां है डिंडोरी के विधायक मरकाम जी, कहां आप दूसरी पटरी पर हो, हमारे साथ आओ।

 हाथ जोड़ खड़े हो गए कांग्रेस विधायक मरकाम

मुख्यमंत्री मोहन यादव की बात सुनकर ओंकार सिंह मरकाम अपने स्थान से खड़े हुए और हाथ जोड़ लिए। मुख्यमंत्री की इस बात को लेकर बाद में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक ओंकार सिंह मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी यहां-वहां की बात करने से अच्छा है कि वह प्रदेश का विकास करें और वहां पर अपना दिमाग लगायें। बहरहाल मुख्यमंत्री का मंच से इस तरह से कांग्रेस विधायक से बोलने को लेकर अब प्रदेश में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”907865834″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews