सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले – “हम मप्र को रोजगारपरक और विकासपरक प्रदेश बनाना चाहते हैं”

CM Dr Mohan Yadav Jabalpur tour

CM Dr Mohan Yadav Jabalpur Tour : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर पहुंचे उन्होंने वहां करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी और कानून व्यवस्था की समीक्षा की, उन्होंने कहा कि सरकार ने संभाग स्तर और जिला स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा, कानून व्यवस्था की समीक्षा का अभियान चलाया है, हम प्रदेश को रोजगारपरक और  विकासपरक बनाना चाहते हैं।

विकास कार्यों का भूमिपूजन,लोकार्पण किया, कानून व्यवस्था की समीक्षा की 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज जबलपुर में 409.53 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया और कानून व्यवस्था को लेकर जबलपुर संभाग की समीक्षा बैठक ली, बैठक में शासन द्वारा संभाग स्तर पर नियुक्त  ACS सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

जबलपुर में विकास की बहुत संभावनाएं : सीएम डॉ यादव 

मीडिया से बात करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर रानी दुर्गावती की नगरी है, रानी अवन्ती बाई का बलिदान स्थल है , हमें ख़ुशी है कि जबलपुर संभाग में भविष्य के विकास की बहुत संभावनाएं हैं हम उन्हीं को तलाशने के लिए बैठक कर रहे हैं, हमने कानून व्यवस्था सुधार को लेकर बात की है इस और बेहतर कैसे बनायें इस पर सुझाव लिए हैं।

जिला और संभाग स्तर पर होंगी समीक्षा बैठकें  

मुख्यमंत्री ने कहा हम मध्य प्रदेश को रोजगारपरक और विकासपरक बनाना चाहते हैं इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के तहत जिला स्तर और संभाग स्तर पर बैठक आयोजित की जा रही हैं ये पहली संभाग स्तरीय बैठक जबलपुर में आयोजित की गई है आगे अन्य संभागों और जिलों में होंगी, शासन द्वारा नियुक्त ACS सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इसपर नजर बनाये हुए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”899472890″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews