जबलपुर में सीएम राइज स्कूल का हो रहा है विरोध, भाजपा पार्षद ने दी चेतावनी

jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर की पश्चिम विधानसभा के मेडिकल कॉलेज के पास करीब 43 करोड रुपए की लागत से सीएम राइज स्कूल बन रहा है। यह स्कूल बड्डा दादा मैदान में बन रहा है। जिसका स्थानीय भाजपा पार्षद सहित यहां रहने वाले लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। भाजपा पार्षद जीतू कटारे अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने काम को बंद करवा दिया साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर दोबारा काम शुरू हुआ तो स्कूल की दीवार तोड़ दी जाएगी। भाजपा पार्षद की चेतावनी के बाद फिलहाल काम को रोक दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

भाजपा पार्षद जीतू कटारे का कहना है कि इस विधानसभा में सबसे बड़ा बड़ा बड्डा दादा मैदान है जहां पर की स्कूल की कई गतिविधियों सहित खेल भी होते हैं, इतना ही नहीं सुबह-शाम बुजुर्ग यहां पर घूमने भी आते हैं। बिना किसी जनप्रतिनिधियों को जानकारी दिए और भूमि पूजन किया बिना ही स्कूल का काम शुरू कर दिया गया है। खेल के मैदान में अगर स्कूल बनता है तो यहां रहने वाले बच्चों को परेशान होना पड़ेगा। भाजपा पार्षद का कहना है कि क्षेत्र में स्कूल बने इस पर हमें ऐतराज नहीं है लेकिन जिस जगह स्कूल बन रहा है उसका हम विरोध कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”917902819″]

भाजपा पार्षद का कहना है कि 2 दिन पहले भी यहां आकर स्कूल बनाने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों को समझाइए दी गई थी लेकिन जब उन्होंने काम नहीं रोका तो जबरन काम बंद करवाया गया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”917903028″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews