कमलनाथ के वार पर सीएम शिवराज का पलटवार, कहा- कमलनाथ के पास नहीं बचा कोई काम

कमलनाथ के वार पर सीएम शिवराज का पलटवार, कहा- कमलनाथ के पास नहीं बचा कोई काम

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश में लगातार महिलाओं और बच्चों के साथ बढ़ रही रेप की घटनाएं, अवैध शराब की जमाखोरी और मुरैना शराब कांड पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार शिवराज सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। एक तरफ कांग्रेस जहां लगातार शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोल रही हैं, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस हमले का करारा जवाब दिया है।

शनिवार को जबलपुर दौरे के दौरान कमलनाथ के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब कमलनाथ के पास कोई काम बचा नहीं है, इसलिए वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। आज भाजपा सरकार माफियाओं को लगातार खत्म करने का काम कर रही है तो वहीं दूसरी और कमलनाथ नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष बने रहें इसलिए कर्मकांड कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मध्यप्रदेश सहित दिल्ली में भी कांग्रेस के कई गुट हो गए हैं, आज कांग्रेस की लड़ाई जनता की लड़ाई ना होकर सिर्फ स्वार्थों की लड़ाई होकर रह गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews