Hindi News

जबलपुर पहुंचे CM शिवराज, महाअधिवक्ता कार्यालय का किया भूमिपूजन

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
जबलपुर पहुंचे CM शिवराज, महाअधिवक्ता कार्यालय का किया भूमिपूजन

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने नवीन महाधिवक्ता कार्यालय भवन ‘नव सृजन’ का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर न्यायाधिपति जे.के. माहेश्वरी जी, रवि मलिमठ, राजेंद्र मेनन एवं महाधिवक्ता प्रशांत सिंह सहित अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।

संवाद कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

जहां से मुख्यमंत्री सीधे मानस भवन पहुंचेगे, जहां वो जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इस दौरान उनसे कई मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।

पुलिस का कड़ा पहरा

वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंध व्यवस्था की हैं। सड़कों की साफ-सफाई से लेकर आयोजन स्थलों तक सड़क के गड्ढे भर दिए गए हैं। पुलिस सुबह से ही तैनात है और चौराहों पर स्टापर लगा दिए गए हैं। हाईकोर्ट के पास अंबेडकर चौक और कचहरी वाले बाबा की दरगाह वाले मार्ग से हाईकोर्ट चौक का मार्ग सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है। वाहनों को रेलवे स्टेशन वाले मार्ग से गुजारा जा रहा है। इसके साथ ही, मानस भवन के पास भी आयोजन स्थल के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा है और व्यस्थाएं बनाई गई हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !