सीएम शिवराज के छोटे भाई ने कही ये बड़ी बात, अजय विश्नोई की नाराजगी पर बयान

सीएम शिवराज के छोटे भाई ने कही ये बड़ी बात, अजय विश्नोई की नाराजगी पर बयान

जबलपुर, संदीप कुमार। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) के भाई सुरजीत सिंह चौहान (surjeet singh chouhan) सोमवार शाम जबलपुर पहुँचे जहाँ वह ग्वारीघाट महाआरती में शामिल हुए। इस दौरान नर्मदा नदी को बचाने के लिए बीते कई दिनों से अनशन में बैठे भैया जी सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनका शासन प्रशासन सभी की बातें सुनता है। निश्चित रूप से जिस प्रयोजन को लेकर भैया जी सरकार अनशन पर बैठे हैं उनकी बातों को भी जरूर सुना जाएगा।

अजय विश्नोई की नाराजगी पर भी बोले सीएम के भाई
भाजपा नेता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के छोटे भाई ने पूर्व मंत्री अजय विश्नोई की नाराजगी पर भी बयान दिया है उन्होंने कहा कि अजय विश्नोई भारतीय जनता पार्टी के एक सीनियर लीडर है, अगर उनको कुछ लग रहा होगा तो उन्हें अपनी बातें संगठन में कहने का अधिकार है। भाजपा में सभी की सुनी जाती है, पार्टी उनकी बात भी सुनेगी।

अजय विश्नोई के समर्थन में दिखे सीएम के भाई
नर्मदा महाआरती में शामिल होने जबलपुर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे भाई सुरजीत सिंह चौहान ने पूर्व मंत्री अजय विश्नोई का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर हर एक कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है और अजय विश्नोई यही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से महाकौशल और विंध्य की उपेक्षा दिख रही है और ऐसे में अगर अजय विश्नोई जी ने अपनी बात रखी है तो वह अनुशासन में ही रह कर की होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews