जबलपुर में छात्राओं को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला, एसपी ने किया SIT का गठन, आरोपी की तलाश जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने SIT का गठन किया है। जिसकी बागडोर सीएसपी रितेश शिव को सौंपी गई है। टीम में साइबर सेल की टीम को भी शामिल किया गया है।
जबलपुर में छात्राओं को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला, एसपी ने किया SIT का गठन, आरोपी की तलाश जारी

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाली 70 से अधिक छात्राओं को एक शख्स ने उनके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजे हैं। इसके साथ ही ब्लैकमेल करते हुए उनसे रुपए की भी डिमांड की है। इसके झांसे में करीब 53 छात्राएं आ चुकी है। वहीं, पीड़ित छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन और पुलिस से इसके शिकायत की थी। घटना को आज करीब 9 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी छात्रों को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी फरार है।

9 दिन पहले एक छात्रा ने किया था खुलासा

बता दें कि करीब 9 दिन पहले सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के सामने बड़ा खुलासा किया था। इस दौरान उसने बताया कि बीते 2 दिनों से उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजे जा रहे हैं। साथ ही, एक शख्स वीडियो कॉलिंग पर बात करते हुए उनसे पैसों की भी डिमांड भी कर रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस पूरे घटनाक्रम को पुलिस को बताया। इसके बाद मदन महल थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

एसपी ने किया SIT का गठन

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने SIT का गठन किया है। जिसकी बागडोर सीएसपी रितेश शिव को सौंपी गई है। बता दें कि इस टीम में महिला पुलिस अधिकारियों के अलावा साइबर सेल की टीम को भी शामिल किया गया है। फिलहाल, एसआईटी की 3 टीमें अभी उत्तरी राज्यों में जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें आरोपी के खिलाफ कुछ क्लू मिले हैं। जिसके आधार पर तलाश जारी है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews