तालाब में तब्दील हुई कॉलोनी, एनडीआरएफ की टीम बोट लेकर रेस्क्यू करने पहुंची

तालाब में तब्दील हुई कॉलोनी, एनडीआरएफ की टीम बोट लेकर रेस्क्यू करने पहुंची

जबलपुर,संदीप कुमार

रविवार की रात से लेकर सोमवार तक हुई तेज बारिश में जबलपुर शहर सहित आसपास के कई इलाकों में जल प्लावन की स्थिति बना दी है। जबलपुर के तिलहरी स्थित कई कॉलोनियों में पानी भर जाने से बाद वहां पर फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची,कालोनियों में पानी इतना ज्यादा भर गया था कि वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ को अपनी नाव पानी मे चलाना पड़ा। करीब 70 से ज्यादा लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की 15 सदस्य टीम मौके पर पहुंची थी। तिलहरी के चेतन्य और ग्रीन सिटी में बिल्डरों ने पैसे तो मनमाफिक लिए वहां रहने वाले लोगों को सुविधाएं कुछ नहीं दी जिसका ताजा उदाहरण यही है कि महज चंद घंटों की बारिश में चेतन्य सिटी और ग्रीन सिटी तालाब में तब्दील हो गई।

30 से 40 लाख में मकान बना कर बेचे गए

जानकारी के मुताबिक बिल्डर ने तिलहरी के चैतन्य सिटी और ग्रीन सिटी में रहने वाले वाशिंदो को सुविधा के नाम पर मकान 30 से 40 लाख रुपए वसूले पर सुविधा के नाम पर उन्हें कुछ नहीं दिया, आज आलम यह है कि चंद घंटों की बारिश के बाद ही यह कॉलोनी तालाब में तब्दील हो जाती हैं जिसके चलते यहां रहने वाले सैकड़ों लोगों की जान आफत में पड़ जाती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews