वित्तमंत्री के खिलाफ भाजपा नेताओं ने की शिकायत

-Complaint-of-BJP-leaders-against-Finance-Minister

जबलपुर| ‘चौकीदार चोर है’ शब्द के उपयोग को लेकर जबलपुर में सियासी बवाल मच गया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत पुलिस थाने एवम निर्वाचन कार्यालय तक कर दी। सुबह कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सार्वजनिक मंचों पर इस वाक्य का उपयोग करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भले ही माफी मांग ली हो लेकिन कांग्रेस नेता इस वाक्य का उपयोग करने से चूक नहीं रहे हैं । सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को दरकिनार करते हुए इस बार कांग्रेस विधायक और मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत ने इस अमर्यादित वाक्य का उपयोग सार्वजनिक रूप में किया है। 

दरअसल जबलपुर में एक न्यूज चैनल के डिबेट प्रोग्राम में बीजेपी विधायक अजय विश्नोई और कांग्रेस सरकार के वित्त मन्त्री तरुण भनोत को आमंत्रित किया गया था जहां डिबेट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता चौकीदार चोर है के नारे लगाने लगे, जब एंकर ने तरुण भनोत से उन्हें रोकने को कहा तो वित्त मंत्री खुद ही मर्यादा तोड़ बैठे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता ओमती थाने पहुंच गए जहां तरुण भनोत के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews