मध्य प्रदेश जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्णा पटना एक्सप्रेस की एक बोगी में एक व्यक्ति को सांप के काटने की शिकायत सामने आई। ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच भी अफरातफरी मच गई।
ट्रेन के जबलपुर स्टेशन पहुंचते ही तुरंत सर्प विशेषज्ञों को बुलाया गया, जिन्होंने पूरी बोगी की सघन तलाशी ली। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद भी बोगी में सांप नहीं मिला।इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल अधिकारियों ने उस प्रभावित बोगी को ट्रेन से अलग करने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें
1बरगी बांध के 5 गेट खोले गए, नर्मदा का जलस्तर 3-4 फीट बढ़ेगा, जबलपुर में अलर्ट जारी
2जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: भोजनालय में घुसी तेज रफ्तार कार, वकील की मौत और 4 लोग गंभीर
3MP News : युवाओं के लिए बड़ा मौका, पावर जनरेटिंग कंपनी में 559 पदों पर ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, मिलेगा 10 हजार तक स्टाइपेंड
4MP के उद्योगों को मिलेगी सस्ती बिजली? टैरिफ कम करने और अंडरग्राउंड केबलिंग पर हुई अहम बैठक
इसके बाद ट्रेन में दूसरी बोगी जोड़ी गई और ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया। वहीं, सांप काटने की शिकायत करने वाले पीड़ित यात्री को तुरंत इलाज के लिए रेलवे अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। अपडेट जारी है…