कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं पर पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से अपने प्रत्याशी का अपहरण करने का लगाया आरोप

कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं पर पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से अपने प्रत्याशी का अपहरण करने का लगाया आरोप

जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) के शहपुरा नगर परिषद चुनाव में शुरु हुआ हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा लगातार जारी हैं, यहां कांग्रेस (congress) ने बीजेपी (bjp) नेताओं पर पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से अपने प्रत्याशी का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े…Poco F4 और Poco X4 GT के कीमत पर से उठा पर्दा, कम दाम में अच्छे फीचर्स, जाने कीमत और फीचर्स

दरअसल शहपुरा में नगर परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने अनीता बर्मन को समर्थन देकर अपना प्रत्याशी बनाया है, कल दोपहर 2 बजे के बाद कांग्रेस प्रत्याशी और उनके पति कांग्रेस के संपर्क से बाहर हो गए और शाम को प्रत्याशी ने चुनाव ना लड़ने का आवेदन दे दिया। इस पर कल देर रात तक शहपुरा थाने में जमकर हंगामा हुआ, देर रात कांग्रेस के स्थानीय विधायक संजय यादव ने थाने का घेराव कर थाने के भीतर ही धरना दिया।

यह भी पढ़े…इन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा पेंशन योजना का लाभ, अन्य भत्ते सहित DA होंगे उपलब्ध, बढ़ेगी सैलरी

कांग्रेस विधायक संजय यादव आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुुंचे। विधायक ने बीजेपी पर शहपुरा चुनाव में धनबल और बाहुबल की राजनीति का आरोप लगाया है और कांग्रेस प्रत्याशी से मुलाकात करवाने की मांग की है, कांग्रेस विधायक संजय यादव ने शहपुरा में निर्विघ्न चुनाव करवने के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को सुरक्षा देने और इलाके में सीआरपीएफ की तैनाती करने की भी मांग क है, इधर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews