कांग्रेस विधायक बोले- विधानसभा में मुद्दा उठा तब जागी सरकार, भोपाल-इंदौर जैसी सुविधा क्यों नही

कांग्रेस विधायक बोले- विधानसभा में मुद्दा उठा तब जागी सरकार, भोपाल-इंदौर जैसी सुविधा क्यों नही

जबलपुर, संदीप कुमार। कोरोना बीमारी (Corona disease) की समीक्षा करने के मकसद से प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishwas Sarang) के जबलपुर पहुंचने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। मंत्री विश्वास सारंग के जबलपुर पहुंचने पर सर्किट हाउस में उनसे मिलने पहुंचे बरगी विधानसभा से कांग्रेस विधायक संजय यादव (Congress MLA Sanjay Yadav) ने कहा है जब विधानसभा में कोरौना मामले पर जबलपुर की उपेक्षा का मुद्दा उठाया गया तब प्रदेश सरकार जागी और मंत्री को यहां भेजा लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है।

पिछले छह माह में शासन प्रशासन ने जबलपुर की कोई सुध नहीं ली। आज जबलपुर में कोरोना के हालात के लिए शिवराज सरकार दोषी है।विधायक संजय यादव ने सवाल किया कि भोपाल, इंदौर जैसी सुविधा जबलपुर में क्यों नहीं शुरू की गई।उन्होंने आरोप लगाया कि जहां कमीशन फिक्स था वहां व्यवस्था कर दी गई।भोपाल की चिरायु अस्पताल में कमीशन फिक्स था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इंदौर, भोपाल की तरह जबलपुर में भी निशुल्क इलाज की सुविधा हो और जिन गरीबों का इलाज में पैसा लगा वह लौटाया जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews