कांग्रेस MLA का बयान-BJP कितना भी जोर लगा लें, सरकार नही हिला सकती

कांग्रेस MLA का बयान-BJP कितना भी जोर लगा लें, सरकार नही हिला सकती

जबलपुर।संदीप कुमार।
मध्यप्रदेश में इन दिनों सियासी उठापटक मचा हुआ है।विपक्ष सरकार को गिराने की जुगत में लगी हुई है तो वही कांग्रेस भी अपने विधायको को एक जुट करने में लगी हुई है हालांकि निर्दलीय और अन्य पार्टी के विधायक कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़े करने में लगे हुए है।इस बीच जबलपुर के उत्तर मध्य से कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना का बयान अपनी पार्टी को लेकर सामने आया है।

कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना का कहना है कि भाजपा जितना भी खरीद फरोख्त कर ले कमलनाथ सरकार को नही हिला सकती है।अभी भाजपा जो भी कर रही है वो अपने 15 साल जनता के कार्यकालों को जनता के बीच से भुलाने की कोशिश में है।पर भारतीय जनता पार्टी कितना भी जोर लगा ले कांग्रेस के एक भी विधायक को नही हिला सकती है।कांग्रेस विधायक ने यह भी कहा कि कोई भूचाल नही है कांग्रेस में।कांग्रेस सरकार अटल है और कई सालों तक अटल ही रहेगी।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुंगेरी लाल के सपने देख रही है जो कि कभी भी पूरे नही होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews