प्रदेश व्यापी मांगों को लेकर कांग्रेस ने शुरु की पदयात्रा,कहा- सरकार का ध्यान सिर्फ उपचुनाव में

प्रदेश व्यापी मांगों को लेकर कांग्रेस ने शुरु की पदयात्रा,कहा- सरकार का ध्यान सिर्फ उपचुनाव में

जबलपुर,संदीप कुमार। प्रदेश व्यापी मांगों को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जबलपुर से जन अधिकार पदयात्रा शुरु की है। यह पदयात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए भोपाल में सीएम निवास पर जाकर समाप्त होगी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न समस्याओं को दूर करने संबंधी ज्ञापन सौंपा जाएगा। युवक कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शशांक दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यह पदयात्रा प्रारंभ की।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उन्हें विदाई देने के लिए उपस्थित थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में सरकार सफल नहीं है, बेरोजगारी बढ़ रही है, किसानों के बिजली के बिल माफ नहीं किए जा रहे हैं और महंगाई तेजी पकड़ रही है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है, वह सिर्फ उपचुनाव में व्यस्त है। ऐसे में सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा कर रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शशांक दुबे ने बताया कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक ज्ञापन सौंपेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews