धक्का लगने को लेकर हुआ विवाद, दिव्यांग की चाकुओं से गोदकर हत्या

Controversy-over-pushing

जबलपुर| संस्कारधानी जबलपुर में इन दिनों चाकूओं से हत्या करने की बाढ़ आ गई है। हत्यारे अब घातक हथियारो की वजह धारदार चाकूओं से हत्या करना ज्यादा आसान समझ रहे है। जबलपुर में बीते 3 दिनों के भीतर ये तीसरी घटना है जब चाकूओं से गोदकर किसी की हत्या की गई हो । आरोपियो ने दिव्यांग विक्की चौधरी की चाकू मारकर हत्या साथ ही सोनू और बादल इस वारदात्वमे गंभीर रूप से घायल है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक समीर शादी सामारोह खत्म होने के बाद अपने साथियों के साथ घर जा रहा था तभी विक्की और उसके साथियों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया कुछ ही देर में समीर और उसके साथीयो ने दिव्यांग विक्की और उनके दोस्तों पर चाकूओं से हमला कर दिया।फिलहाल हनुमाताल थाना पुलिस ने हत्यारो की तलाश शुरू कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews