जबलपुर में कोरोना से 39वीं मौत, अस्पताल में महिला ने दम तोडा

जबलपुर में कोरोना से 39वीं मौत, अस्पताल में महिला ने दम तोडा

जबलपुर, संदीप कुमार
जिले में कोरोना से 39 वीं मौत दर्ज हुई है। आधारताल निवासी 57 वर्षीय महिला को 8 अगस्त को सुख सागर सेंटर से रेफर किया गया था। महिला को मधुमेह और बी पी की बीमारी पूर्व से थी । बुखार और साँस लेने में भी तकलीफ थी। कल शाम 3:55 पर उनकी मौत हो गई। जिले में अब कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 39 हो गई है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर कोविड वार्ड की चिकित्सकीय टीम ने न्यूज़ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि आधारताल, जबलपुर निवासी 57 वर्षीय महिला को आठ अगस्त को दोपहर 2:30 बजे मेडिकल कॉलेज में सुख सागर क्वारनटाइन सेंटर से रेफर किया गया था। वे वहाँ पांच अगस्त से आइसोलेशन में थीं। वे पहले से ही मधुमेह और रक्तचाप की बीमारी से ग्रसित थीं। उनका सैंपल दो अगस्त को लिया गया था। मरीज को 2 दिन से बुखार और साँस लेने में तकलीफ़ की शिकायत थी। हालत गंभीर होने के कारण उन्हे BIPAP के द्वारा आक्सीजन दी गयी, क्रिटिकल केयर में मॉनिटर किया गया, साथ ही शुगर और बीपी का इलाज भी किया गया, परंतु उन्हे बचाया नही जा सका। उनकी मृत्यु सोमवार दोपहर 3:55 पर हो गयी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews