कोरोना अलर्ट: छिंदवाड़ा के युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कोरोना अलर्ट: छिंदवाड़ा के युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

जबलपुर| आईसीएमआर में आज जबलपुर सहित आसपास के जिलों से आई 34 रिपोर्ट को टेस्ट किया गया जिसमें की 1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।पॉजिटिव आई रिपोर्ट छिंदवाड़ा स्थित एक गाँव में रहने वाले युवक की बताई जा रही है।

इंदौर में काम करता है 36 वर्षीय युवक,20 मांर्च को आया था छिंदवाड़ा.…
जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा निवासी युवक 20 मार्च को अपने गाँव आया था।युवक को सर्दी-बुखार और खाँसी आने के कारण छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।36 साल के युवक की आज जबलपुर आईसीएमआर में रिपोर्ट टेस्ट हुई जहाँ युवक कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है।वर्तमान में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती है।

कोरोना वायरस संबंधित आईसीएमआर से मिली आज की रिपोर्ट इस प्रकार है……
अभी तक आईसीएमआर में हुए कुल टेस्ट-186
कुल पॉजिटिव रिपोर्ट-09जबलपुर(08)छिंदवाड़ा(01)
आज हुए कुल कोरोना वायरस टेस्ट-34
आज पॉजिटिव रिपोर्ट-01(छिंदवाड़ा)

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews