Corona Effect : सांसद खेल महोत्सव स्थगित, सांसद राकेश सिंह ने कही ये बड़ी बात

Corona Effect : सांसद खेल महोत्सव स्थगित, सांसद राकेश सिंह ने कही ये बड़ी बात

जबलपुर, संदीप कुमार। बढ़ते कोरोना संक्रमण(Corona Infection)  को देखते हुए जबलपुर में आयोजित किये जाने वाला सांसद खेल महोत्सव (Saansad Khel Mahotsav , MP Sports Festival)  स्थगित हो गया है। सांसद राकेश सिंह (MP Rakesh Singh) ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने आयोजन रद्द होने के पीछे  जन सुरक्षा व स्वास्थ्य की चिंता बताई है।

12 जनवरी से जबलपुर संसदीय क्षेत्र में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। सांसद राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर खेल के प्रति बच्चों और युवाओ में जागरूकता लाने और खेलो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जबलपुर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती 23 जनवरी तक किया जाना था जिसकी सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी थी लेकिन देश के कई राज्यों के साथ मप्र में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है और जबलपुर में भी इसके संक्रमित मिल रहे हैं इसलिए जन सुरक्षा व स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए हमने सांसद खेल महोत्सव को आगामी समय के लिए स्थगित किया है।

ये भी पढें – MP Weather: इन संभागों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी, छाएगा घना कोहरा

आपको बता दें कि सांसद खेल महोत्सव में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई केंद्रीय मंत्री और खेल प्रतिभा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आना था , लेकिन अब ये आयोजन स्थगित कर दिया गया है।  गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के साए में किए जा रहे “सांसद खेल महोत्सव” को लेकर एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद आखिरकार सांसद राकेश सिंह ने खेल महोत्सव को स्थगित करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें – दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, पढ़िए पूरी खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews