जबलपुर में शादी समारोह से फैला कोरोना, 19 नए पॉजिटिव मिले

जबलपुर में शादी समारोह से फैला कोरोना, 19 नए पॉजिटिव मिले

जबलपुर| संदीप कुमार| मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब और जिला अस्पताल की ट्रू नेट स्क्रीनिंग लैब से आज शनिवार को अभी तक मिली जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के 19 नये प्रकरण सामने आए हैं।

नये कोरोना संक्रमितों में लक्ष्मी परिसर कटंगा में शादी समारोह में शामिल हुए जीआरपी के इंस्पेक्टर एपीआर कालोनी कटंगा निवासी उम्र 51 वर्ष, एसएएफ छठवीं बटालियन के दो कांस्टेबल उम्र 31 और 28 वर्ष, जिला न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सदर गली नम्बर-9 का निवासी उम्र 39 वर्ष, पूर्व में पॉजिटिव परिवार के सम्पर्क में आये आनन्द भवन कंचनपुर निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य 29 वर्ष की महिला और 15 एवं 16 वर्ष के बालक, पूर्व में मिले पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आये छोटी बजरिया गढ़ा निवासी 39 वर्षीय पुरुष, उपहार फर्नीचर बाई का बगीचा शीतलामाई निवासी खारगांव कल्याण महाराष्ट्र से 7 जुलाई को लौटे 25 वर्ष की महिला और 51 साल का पुरुष, घड़ी चौक विजयनगर निवासी देवरी सागर से दोस्तों के साथ 3 जुलाई को लौटा 32 साल का व्यक्ति शामिल है|

होटल गुलजार में शादी समारोह में शामिल हुआ साठिया कुआँ हनुमानताल का 24 वर्ष का और तैय्यब अली पेट्रोल पंप के पास गिरनार अपार्टमेंट में रहने वाला 26 वर्ष का युवक, नरसिंह बिल्डिंग रानीताल निवासी दवा दुकान का संचालक उम्र 58 साल, शादी समारोह में शामिल हुए पूर्व में पॉजिटिव मिले व्यक्ति के सम्पर्क में आये प्रेमनगर पोस्ट ऑफिस के पीछे गुप्तेश्वर में रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्य 50 वर्ष की महिला और 15 साल का बालक एवं 24 वर्ष का युवक , उड़िया मोहल्ला निवासी सब्जी विक्रेता की पत्नी उम्र 25 वर्ष तथा केवट मोहल्ला वार्ड नम्बर 17 की निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता उम्र 55 वर्ष शामिल हैं ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews