जबलपुर में भी हुई कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआत, सफाईकर्मी को लगा पहला टीका

जबलपुर में भी हुई कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआत, सफाईकर्मी को लगा पहला टीका

जबलपुर, संदीप कुमार। आज पूरे प्रदेश के साथ जबलपुर में भी कोरोना का टीका लगाया गया। संस्कारधानी में कोरोना वायरस से बचाव का सबसे पहला टीका जिला अस्पताल में पदस्थ सफाई कर्मी को लगाया गया। सफाई कर्मी का नाम वैशाख लाल है जोकि गंगानगर में रहते हैं। टीकाकरण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सहित कई विधायक प्रशासनिक और स्वास्थ्यअधिकारी मौजूद रहे।

दूसरा टीका सुपरवाइजर को, तीसरा टीका निजी अस्पताल संचालक को लगा
कोरोना टीकाकरण अभियान में दूसरा टीका सुपरवाइजर रतनलाल को लगाया गया तो वहीं तीसरा टीका निजी अस्पताल में संचालक डॉक्टर राजेश धीरावनी को लगा। इसके बाद डॉ जितेंद्र जमादार ने भी कोरोना वायरस का टीका लगवाया। इसी के साथ सेवानिवृत्त संचालक स्वास्थ्य सेवा डॉ के.के शुक्ला ने भी वैक्सीन लगवाई।

कोरोना टीका पूरी तरह सुरक्षित
कोरोना का टीका लगवाने के बाद सेवानिवृत्त संचालक स्वास्थ्य सेवा डॉ के.के शुक्ला ने वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताया। डॉ शुक्ला ने कहा कि न तो कोरोना वैक्सीन लगवाते समय और न ही वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें किसी तरह की तकलीफ हुई है। कोरोना का टीका लगवाने और ऑब्जर्वेशन रूम में आधा घण्टे बिताने के बाद जिला अस्पताल विक्टोरिया से वापस घर जा रहे डॉ शुक्ला ने कहा कि सभी लोगों को कोरोना का टीका जरूर लगवाना चाहिये। उन्होंने लोगों से कोरोना वैक्सीन को लेकर मन में किसी तरह का डर या किसी भ्रम न पालने की अपील भी की। डॉ शुक्ला उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण में आज सबसे पहले टीके लगाये गये।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews