कोरोना वायरस: धारा 144 लागू होने के बाद भी पर्यटन स्थलों में लोगो की आवाजाही जारी

कोरोना वायरस: धारा 144 लागू होने के बाद भी पर्यटन स्थलों में लोगो की आवाजाही जारी

संदीप कुमार।जबलपुर।

कोरोना वायरस को लेकर जबलपुर में अलर्ट जारी किया गया है।धारा 144 भी ज़िला कलेक्टर ने लागू कर दी है पर पर्यटन स्थलों में इसका कोई असर नही है लिहाजा ऐसे पर्यटन स्थल पर लोगो की आवाजाही बदस्तूर जारी है। हालांकि कलेक्टर ने सीएमओ और एसडीएम को निर्देश दिए है कि अगर जरूरत हो तो पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंध की कार्यवाही करे।

जबलपुर में भेड़ाघाट-धुआंधार सहित कई पर्यटन स्थल ऐसे है जहाँ सैकड़ों लोगो का रोज़ाना आना जाना होता है। ऐसे में ज़िला प्रशासन को चाहिए कि वह कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी को देखते हुए पर्यटन स्थलों पर भी लोगो के आने जाने पर रोक लगाए पर अभी तक ऐसा नही हुआ है। इसको लेकर कलेक्टर भरत यादव से जब बात की तो उनका कहना था कि अभी हम प्रतिबंध नही लगा रहे है पर लोगो से अपील ज़रूर है कि वो भीड़ भाड़ वाले जगहों पर ना जाए।अगर जरूरत पड़ी तो प्रतिबंध भी ज़रूर लगाया जाएगा।कलेक्टर भरत यादव ने पर्यटन विभाग और नगर पंचायत सीएमओ सहित एसडीएम को निगरानी रखने के निर्देश दिए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews