कोरोना वायरस : रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट हुआ 50 रुपए का

कोरोना वायरस : रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट हुआ 50 रुपए का

संदीप कुमार।जबलपुर।

कोरोना वायरस को देखते हुए रेल्वे प्लेटफार्म पर भीड़ रोकने के लिए अब पश्चिम मध्य रेल्वे के जबलपुर मंडल ने एक पहल शुरू की है। पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर मंडल के 11 स्टेशनों पर बुधवार याने कल 18 मार्च से प्लेटफार्म टिकिट के रेट पर इजाफा किया है।प्लेटफार्म पर आने वाले हर व्यक्ति को अब 10 रु के स्थान पर 50 रूपये प्लेटफार्म टिकिट के लिए देने होंगे। इस मामले में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि करोना वायरस को लेकर पूरे देश मे अलर्ट किया गया है।

इसको देखते हुए रेल यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक संजय विश्वास के निर्देश पर 18 मार्च से रेलवे प्लेटफार्म टिकिट की दर 10 रु से बढ़ा कर 50 रु प्रति यात्री कर दी गई है। सीनियर डीसीएम मनोज गुप्ता ने बताया कि जिन स्टेशनों में यह रेट लागू होगा उन में मदनमहल,कटनी,मैहर,सतना,रीवा, सागर, दमोह,कटनी मुडवारा, नरसिंहपुर एवं पिपरिया स्टेशन शामिल हैं

।इन स्टेशनों पर अब लोगो को प्रवेश करने के लिए प्रति व्यक्ति 50/- रु प्लेटफार्म टिकट के लिए जायेगे।उन्होंने कहा कि देश भर में रेलवे स्टेशन ही ऐसा साफ्ट एवं पब्लिक प्लेस है जहाँ कोविड-19 अथार्त करोना वायरस से बचाव हेतु एहतियाती कदम रेलवे द्वारा उठाये जा रहे है। इसी कड़ी में जबलपुर मंडल रेलवे ने उक्त निर्णय लेकर लोगो के स्टेशन प्रवेश को लेकर यह कदम उठाया है।इसके तहत अब स्टेशन में अन्दर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति से प्रवेश के समय ही चल टिकिट निरीक्षको द्वारा प्लेटफार्म टिकिट पूछा भी जायेगा तथा बिना प्लेटफार्म अथवा उचित टिकट ना होने पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews